करेंट से युवक की गयी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_527.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहमऊ गांव में करेंट की चपेट आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक युवक रविवार को कुछ काम रहा था कि तभी करेंट की चपेट में आ गया। इस हादसे की जानकारी होने पर जब तक परिजन कुछ कर पाते, तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

