aajtaktimes

ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की ट्रेन से हुई मौत


जौनपुर। कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुये जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 19 वर्षीय लालू प्रसाद यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी मड़इया मनेछा विकास खण्ड सोंधी शाहगंज रविवार को यादव बस्ती से सटे हरिजन बस्ती के पास स्थित चारागाह पर क्रिकेट खेला जिसके बाद लगभग 3 सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे गेट नं 53 की तरफ से रेलवे की पटरी के बीचो-बीच से घर जाने लगा। कान में मोबाइल का ईयरफोन लगाकर गाना सुनने लगा जिसके चलते पीछे आ रही टेªन की आवाज नहीं सुनायी पड़ी। ऐसे में टेªन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

UP 8900379260428066515

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item