aajtaktimes

जिला वालीबाल संघ का चार वर्षीय चुनाव सम्पन्न


जौनपुर। जिला वालीबाल संघ की चुनावी बैठक रविवार को टीडी इण्टर कालेज में हुई जहां कुल 14 क्लबों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के तकनीकी समिति के चेयर पर्सन सीपी सिंह उपस्थित रहे जिनकी देख-रेख में अगले 4 वर्ष तक के लिये जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष सहित सचिव, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद पर चुनाव हुआ जो निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चयन के अनुसार अश्विनी सिंह अध्यक्ष एवं वर्ष 2002 से लगातार सचिव रहे विजय प्रताप सिंह बागी इस बार भी सचिव चुने गये। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, अजय सिंह, संजय यादव, संयुक्त सचिव आजाद चन्द्रशेखर उपाध्याय, आलोक सिंह, राजेश सिंह, संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्यों में आनन्द सिंह, वीरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, संजय राय, देवेश कुमार चुने गये। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र सिंह ने किया। अन्त में नवचयनित अध्यक्ष अश्विनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 6700796622535885470

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item