फैक्ट्री की दीवार गिरने से गयी दो मजदूरों की जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_548.html
जौनपुर।
रामपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में सोमवार को अचानक दीवार
गिर गयी जिसकी चपेट में आने से दो मजदूर की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो
गये। इस हादसे के होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। प्राप्त जानकारी के
अनुसार उक्त क्षेत्र में अम्बा सीमेंट फैक्ट्री स्थित है जहां ट्रक से
मजदूर सीमेण्ट उतार रहे थे कि तभी अचानक दीवार गिर गयी। इस हादसे में दो
मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य कई घायल हो गये। इस हादसे के बाद
मौके पर हड़कम्प मच गया। सूचना दी गयी तो पुलिस भी मौके पर पहंुच गयी
जिन्होंने मृत मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज
दिया। इसके साथ ही दुर्घटना स्थल पर पड़ा मलबा भी हटवाया गया।

