5 साल की कार्य योजना खुली बैठक में तैयार करायेंः DM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/5-dm.html
जौनपुर।
जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शासन द्वारा चलायी जा
रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की सम्यक जानकारी के बाबत ग्राम प्रधानों की
भूमिका व सहभागिता के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि भवन परिसर
पालिटेक्निक चौराहे पर सम्पन्न हुआ जहां सभी विकास खण्ड के नवनिर्वाचित
ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण दो चरण में दिया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ महिला/पुरूष प्रधानों द्वारा दीप
प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण सत्र का कार्यक्रम शुरू किया गया। तत्पश्चात्
जिलाधिकारी ने कहा कि 5 साल की कार्य योजना ग्रामसभा की खुली बैठक में
तैयार करायें। राज्य वित्त एवं 14वें वित्त योजना के अनुसार मिलकर बेहतर
कार्य योजना तैयार करें। सभी किसानों का रजिस्टेªशन ऑनलाइन अवश्य करायें।
अब तक डेढ़ लाख पंजीकृत किसानों के खाते में सब्सिडी भेजी जा चुकी है। 30
मार्च तक छूटे लोग ऑनलाइन फार्म सम्बन्धित तहसीलों में जमा कर सकते हैं।
इसी क्रम में श्री गोस्वामी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग
करने वाले 11 प्रधानों का परिचय उपस्थित प्रधानों से कराया। इसी क्रम में
मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने किसान दुर्घटना, आम, श्रमिक
दुर्घटना बीमा योजना सहित विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ
ही श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के जन्म से मृत्यु तक के 15
कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. दिनेश यादव, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य
अधिकारियों ने किसानों को मुफ्त सिंचाई, कृषक ऋण माफी, कृषक दुर्घटना बीमा,
कामधेनु, मिनी कामधेनु, माईक्रो कामधेनु, समाजवादी पेंशन, समाजवादी
एम्बुलेंस सेवा, महिला एवं पुरूष प्रधान द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित
प्रधानों को विभागवार संचालित शासन की महत्वाकांक्षी एवं लाभान्वित योजनाओं
के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अन्त में जिला पंचायत राज अधिकारी
चूरन राम जायसवाल ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मनीष
सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक सोनकर, जिला युवा कल्याण अधिकारी राम
मोहन पाठक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

