aajtaktimes

समाजवादी विकास दिवस में शामिल होने आ रहे उज्ज्वल रमण

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 मार्च को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसके लिये राजकीय कृषि पालिटेक्निक परिसर में जिले स्तर पर कार्यक्रम 10 से 12 बजे तक किया जायेगा। साथ ही विकास खण्ड जलालपुर, सिकरारा, खुटहन, बरसठी, सुजानगंज, महराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, रामपुर व डोभी में ब्लाक स्तर पर समाजवादी विकास दिवस का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन में उज्ज्वल रमण सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम लखनऊ प्रातः 9 बजे इलाहाबाद से चलकर 11 बजे जौनपुर पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार इलाहाबाद से प्रातः 8 बजे चलकर 10 बजे एसएन त्रिपाठी सदस्य न्यायिक उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद इलाहाबाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Related

UP 7847838974027691896

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item