शाहगंज में दुकान बंद कराने को लेकर झड़प, निकला असलहा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_930.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के श्रीरामपुर मार्ग पर स्थित एक आभूषण की दुकान पर उस समय हड़कम्प मच गया जब सर्राफा एसोसिएशन के लोग दुकान बंद करने को अपील कर रहे थे। दुकान बंद करने के बजाय दुकानदार एसोसिएशन के लोगों से मारपीट पर उतारू हो गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर झड़प देखने को मिली। मामले को बढ़ता देख एक पक्ष की तरफ से असलहे भी निकाल लिये गये। इसको लेकर नगर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मालूम हो कि आभूषणों पर लगाये गये उत्पाद शुल्क के विरोध में पिछले कई दिनों से सर्राफा एसोसिएशन ने सर्राफा की दुकानें बंद करने का आह्वान किया है। रविवार को उक्त फर्म खुला देखकर अन्य दुकानदार आज दुकान बंद कराने पहुंचे तो मामला बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष से असलहे भी निकल गये। उक्त मामले को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस मामले को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

