aajtaktimes

अगर हौसले बुलंद हो तो मंजिल कदम चूमेगी : ले. हुसैना

जौनपुर । बदलते समय के साथ आज पूरे विश्व में किसी भी कार्यक्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है जरूरत हैं उन महिलाओं को शिक्षित व जागरूक करने की जो किसी न किसी कारण से अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाने में असमर्थ है ऐसी महिलाओं को आगे आना चाहिये तभी हमारे देश का विकास हो सकेगा। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर हमेशा यह साबित किया है। यह बातें लेफ्टिनेंट हुसैना बेगम ने एक फैशन डिजाइनर बुटिक सेंटर के उद्घाटन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि आज देश की सेवा करने के लिए ग्रामिण क्षेत्रो के साथ-साथ मुस्लिम महिलाएं समाज की मुख्य धारा से  जुड़कर न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है बल्कि पूरे विश्व में अपने देश का नाम रौशन कर रही है हाल के दिनों मेंे कई मुस्लिम परिवार की लड़कियों ने आईपीएस, आईएएस, पीसीएस सहित कई सिविल सेवाओं में अपना चयन करवा कर ये बता दिया उन्होंने महिलाओं से आवाह्न किया कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है जरूरत सिर्फ बुलंद हौसले की होनी चाहिये तो मंजिल खुद ब खुद उनके कदम चूमेगी। इसे पूर्व नगर के मखदूम शाह अढ़न में सबिहा फातमा बुटीक सेंटर का फीता काटकर ले. बेगम व मीना रिजवी गल्र्स इंटर प्रधानाचार्य डा. तसनीम फातिमा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर सबिहा फातिमा, ताबिश फातिमा, शमांं बानो, असलम शेर खां, मो.तनवीर, मो. जावेद, आजम जैदी, रिजवान हैदर राजा, सदफ, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 560163304487954862

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item