aajtaktimes

मंत्री गोप ने ग्राम्य विकास मंत्रालय का पेश किया बजट

अजमी रिज़वी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने विभाग का बजट पेश किया ।
मंत्री गोप ने सदन में अपने विभाग का बजट विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति और राज्यपाल की सिफारिश से प्रस्ताव किया कि 31 मार्च 2017 को समाप्त होने वाले वर्ष में अनुदान संख्या 13 - कृषि तथा अन्य सम्बद्ध विभाग(ग्राम्य विकास) के अंतर्गत होने वाले परिव्ययों को चुकाने के लिए आवश्यक धनराशि की पूर्ति के लिए 1,32,12,95,25,000 ₹ ( रुपये एक खरब बत्तीस अरब बारह करोड़ पंचान्नबे लाख पच्चीस हजार ) से अनधिक धनराशि स्वीकृत की जाये  ।
मंत्री गोप ने सदन में दूसरा बजट विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति और राज्यपाल की सिफारिश से प्रस्ताव किया कि 31 मार्च 2017 को समाप्त होने वाले वर्ष में अनुदान संख्या 89 - संस्थागत वित्त विभाग (वाणिज्य कर) के अंतर्गत होने वाले परिव्ययों को चुकाने के लिए आवश्यक धनराशि की पूर्ति के लिए 6,16,55,04,000 ₹ ( रुपये छह अरब सोलह करोड़ पचपन लाख चार हजार ) से अनधिक धनराशि स्वीकृत की जाये ।
मंत्री गोप ने अपने बजट भाषण में बोलते हुए कहा कि आज देश के सबसे नौजवान मुख्यमंत्री तथा नेता सदन अखिलेश यादव  ने विकास की ऐसी योजनाएं चलायी हैं और विकास का काम किया है जिसकी चर्चा आज पूरे देश में चहुँओर हो रही है , मंत्री गोप ने लोहिया आवास और स्वच्छ पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी योजना देश के आजादी के इतिहास में पहली बार लागू हुई हैं और उनका क्रियान्वयन हुआ है और मुख्यमंत्री  इसके लिए बधाई के पात्र हैं ।

Related

UP 8022293431003524867

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item