aajtaktimes

पांच दिवसीय मण्डल विकास का कार्यक्रम का समापन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेहरू यूवा केन्द्र के द्वारा आदर्श नेहरू यूथ क्लब सुरवारी के
सहयोग से पांच दिवसीय युवा मण्डल विकास कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिसमें जिला युवा समन्वयक प्रदीप सिंह के द्वारा दस सदस्यीय स्वयं सेवको
को पांच दिवसीय युवा मण्डल विकास कार्यक्रम में लगाया गया और युवा
मण्डलों को सक्रिय करने का व्यापक प्रयास किया गया तथा नये युवा मण्डलों
का गठन किया गया। आदर्श नेहरू यूथ क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार ने आये
हुए सम्मानित युवा मण्डल के सदस्यों को नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा
केन्द्र, राज्य सरकार संचालित कार्यक्रमों के बारे में व्यापक जानकारी
प्रदान की युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढावा देने के लिए
स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, एवं खेल के प्रति युवाओं को लगन शील रहते
हुए विकास की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर मनीष कुमार कनौजिया, शिव
कुमार, विष्णु, किशन, अंकित, नवनीत, उत्तम, सुधीर, बृजेश, एवं नहेरू युवा
मण्डल सुरवारी, दलसराय, तेलयानी, नहामऊ, किन्हौली सहित 25 युवा मण्डल के
सदस्य एवं युवा मौजूद रहे।

Related

UP 5027003069957329932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item