शोकसभा में आत्मा शांति की प्रार्थना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_643.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पत्रकार राकेश कुमार की मॉ का देहान्त हो जाने पर बाराबंकी
मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी। शोक
सभा में सभी ने मृतका की आत्म शान्ति हेतु प्रार्थना की। प्रेस क्लब के
अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार भी सामाजिक प्राणी
है। वह अपने सुख-दुख से ऊपर उठ कर समाज के दर्द व समस्याओं को लेखनी का
विषय बनाता है। एक हिन्दी समाचार पत्र में त्रिवोदीगंज से लेखनी चला रहे
राकेश वर्मा की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रदीप सारंग, परवेज़
अहमद, रमेश वर्मा, अरूण पाठक, हरि प्रसाद वर्मा, मो. तारिक किदवाई, आमिर
अली, मनोज सिंह, अतुल वर्मा, श्याम सिंह, मो.अतहर, गोविन्द वर्मा, आसिफ
हुसैन, आरबी सिंह, मनीष ठाकुर, विश्वनाथ सोनी, आदित्य यादव, अनिल
त्रिवाठी, अली अब्बास, दुर्गेश शुक्ला, सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद
थें।

