aajtaktimes

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक पखवारा पूर्व मारपीट में
चोट खाये एक व्यक्ति ने बीती रात दम तोड़ दिया। परिजनो की सूचना पर पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली
क्षेत्र के पूरेगिरधर मजरे भानपुर निवासी स्वामी दयाल (50) पुत्र बालाराम
को शेरबहादुर रावत, कमलेश, इन्द्रकुमार आदि ने विगत् चार मार्च को मारा
पीटा था। सीएचसी व जिला अस्पताल में इलाज के बाद घर चले गये थे। 7 मार्च
को तबियत खराब होने पर निजी चिकित्सालय से दवा कर रहे थे। बीती रात
स्वामी दयाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
है।

Related

UP 1265115830793563954

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item