सर्राफ व्यापारियों ने किया फैजाबाद मार्ग जाम, सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_583.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एक्साइज कर लगाये जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने
फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर धरना प्रदर्शन किया। सर्राफा
व्यापारियों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार उमेश सिंह व
कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह अपने लवलश्कर के साथ पहुंच गये। धरने में
मौजूद अनिल रस्तोगी ने तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि स्वर्ण आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद
कर को तुरंत समाप्त किया जाये और दो लाख रुपये के जेवर खरीद पर पेन कार्ड
अनिवार्यता को वापस लिया जाये व सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिये
असलहे के लाइसेंस बनाये जाये। इसके अलावा स्वर्ण आभूषण उद्योग को कुटीर
उद्योग के रुप में सम्बर्द्धित करके इसका विकास किया जाये। नायाब
तहसीलदार ने सर्राफा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आप की मांग केन्द्र
सरकार तक पहुंचा दी जायेगी। इसके बाद सर्राफा व्यापारियों ने नारे लगाते
हुए घण्टाघर स्थित धरना स्थल पर बैठ गये। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने व्यापारियों केा सम्बोधित करते हुए कहा कि जब
तक हमारी मांगे नही मानी जायेगी तब तक धरना जारी रहेगा। ज्ञात हो कि
केन्द्र सरकार के वित्त बजट वर्ष 2016-17 में स्वर्ण आभूषणों पर एक
प्रतिशत उत्पाद कर लगाने की घोषणा की गयी थी। जिसके चलते देश भर के
सर्राफा व्यापारी एवं कारीगरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके विरोध
में सर्राफा व्यापारियांे ने एक मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ
गये। इस मौके पर शशि शेखर गुप्ता, विकास गुप्ता, नीरज सोनी, सुनील
त्रिवेदी, संतोष कुमार सोनी, राजू वर्मा आदि सैकड़ो सर्राफा व्यापारी
मौजूद थे।
सर्राफा के समर्थन मे उतरा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह ने
अपने कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन कुमार जैन की अध्यक्षता मे सर्राफा
व्यापारियो की चल रही हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में श्री
जैन ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों के साथ कधे-से-कधा मिलाकर आगामी 30
मार्च को सैकड़ो व्यापारियो के साथ केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलन्द
करने की रणनीति बनाई। इसके अलावा राष्ट्रीय आवाहन पर राजभवन घेराव किये
जाने का ऐलान किया गया है। जिसमें जनपद के सभी व्यापारियो को अधिक से
अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की है। बैठक मे मुख्य रुप से व्यापारी
नेता हारुन वारसी, अनुपम अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सरदार रिकंल, विशाल
ंिसहं, रवि नाग, हर्षित शुक्ला, देशराज यादव, फैजुल रहमान, अमरेश
स्वर्णकार, ओवैश, रविशंकर, पिन्शू सोनी, मृणाल त्रिपाठी, कुनाल ंिसह,
मंगेश साहू मौजूद रहे।