aajtaktimes

ओवैसी ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, मांगी दुआ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवादित बयान देने में माहिर हैदराबाद के सांसद
अकबरुद्दीन ओवैशी सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे देवा शरीफ पहुंचे और चादर
चढ़ाकर अमनो चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सुबह
जैसे ही ओवैशी का काफिला सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की तरफ पहुंचा ही
था वहां पहले से मौजूद समर्थकों ने ओवैशी के नारे लगाये। गाड़ी से उतरते
ही श्री ओवैशी दरगाह के अंदर चले गये। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो
वहंा मौजूद मीडियों कर्मियों ने बात करना चाहा तो उन्होने साफ मना कर
दिया कि मैं कुछ नही बता सकता। यह कहते ही ओवैशी अपनी गाड़ी में बैठ कर
चले गये। ओवैशी के जाते ही पुलिस कर्मियों व एलआईयू के लोगों ने राहत की
सांस ली। ओवैशी के पहुंचने की खबर सुनते ही आस-पास के क्षेत्रों से लाखों
की संख्या में दरगाह सुबह से ही ओवैशी के इंतजार में खड़े थे।

Related

UP 5101557970490874655

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item