aajtaktimes

होली मिलन समारोह का आयोजन, राजेश का जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आज के युग में होली जैसे पावन पर्व समाज में आपसी भाईचारों को
बढ़ाने एवं भेदभावों को मिटाने का काम करते आ रहे है इन परम्पराओं से जहॉ
समाज में एकता अखण्डता स्थापित होती है वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग द्वारा
आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिलती है।
उक्त विचार नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ‘राजू’ द्वारा
राजकमल पैलेस में आयोजित होली मिलन एवं भव्य स्वागत समारोह में व्यक्त
किया।
समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष
डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री अखिलेश यादव ने
सबसे कम उम्र के जनपद के युवा नेता राजेश यादव ‘राजू’ को विधान परिषद
सदस्य बनवाकर जनपद समाजवादी गढ़ में नवीन चेतना का संचार किया है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अर्पित
श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथितों का स्वागत करते हुए कहा कि राजेश यादव
‘राजू’ के विधान परिषद बन जाने से बड़ी संख्या में युवाओं का समाजवादी
पार्टी के प्रति रूझान जागृत हुआ।
समारोह में मुख्य रूप से प्रीतम वर्मा, हिमांशु दीक्षित, अभिषेक ओझा,
इन्द्रेश प्रताप सिंह, मो. आफाक, नदीम खान, करूणेश द्विवेदी ‘केडी, अर्शी
शौकत, शादाब दिलशाद, आशीष जायसवाल, सुमित राय, शाफे जुबेरी, सुजीत शाह,
कदीर अहमद, अलीम जावा, शहनवाज, सुमित, आकाश यादव सहित सैकड़ो सपाई मौजूद
थे।

Related

UP 5824288869030882318

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item