aajtaktimes

रियाज ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बे मे सैय्यद जैद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का
उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद ने फीता काट कर किया गया। इस मौके
पर सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान चेयरमैन
रियाज अहमद ने कहा कि जीवन मे खेल का बहुत महत्व होता है। एक तरफ खेल से
जहॉ आपसी भाईचारा व मोहब्बत बढ़ता है वही खेल हमे मानसिक व शारीरिक रूप से
मजबूत बनाता है जिससे नौजवानो को जिन्दगी के हर मामले मे आगे बढ़ने मे मदद
मिलती है। साथ ही ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट से ग्रामीण इलाको के खिलाड़ियो
को आगे बढ़ने और अपने खेल मे सुधार करने का मौका मिलता है। पहला मैच
महमूदपुर थन्डर व बाजार कटरा की टीमो के बीच खेला गया। महमूदपुर थन्डर ने
टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाजार कटरा ने पहले
बल्लेबाजी करते हुए तेरह ओवर मे 111 रन बना कर आल आउट हो गयी। बाजार कटरा
की तरफ से नूर मोहम्मद ने 30 शबाहुल हक ने  22 नूरूद्दीन ने 18 रन बनाये,
महमूदपुर की तरफ से हुजेर ,तनवीर, अहसन ने तीन तीन विकेट लिये।जवाब मे
महमूदपुर की पूरी टीम मात्र 75, रन पर ही आल आउट हो गयी। उसका कोई भी
बल्लेबाज चल नही सका, बाजार कटरा के बालर अली ने चार व नदीम ने तीन विकेट
लिये। अली को उनके शानदार खेल के लिये बन्टी खान द्वारा मैन आफ द मैच का
पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक बब्लू खान, चॉद मियॉ,
रशीद अंसारी, जाहिद शब्बीर, सभासद सगीर अंसारी,
मोहम्मद अहमद अंसारी, फैजी रिज़वी, जावेद, शाहेआलम, इजहार खान सहित बड़ी
तादात मे लोग मौजूद थे |

Related

UP 7525464031883799075

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item