फसल काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_234.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। खेत को लेकर दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट एक पक्ष के लोगों
ने दूसरे पक्ष पर अवैध असलहों से फायर कर दो को जख्मी कर दिया और दो युवक
को लाठी डण्डो से हमला बोलकर लहूूलुहान कर मौके से फरार हो गये। सूचना
मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के सीएचसी ले जाया गया।
जहां पर डाक्टरों ने चार घायलों में दो को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देवां क्षेत्र के ग्राम गांधी नगर में
खेत में गेहूं काटने को लेकर विवाद हो गया। इसी गांव के निवासी जयराम
चौहान (35), रामऔतार गौतम, विजय गौतम व रामलाल प्रजापति सुबह दस बजे
गेहूं काट रहे थे कि तभी महेन्द्र सिंह अपने साथी कंधईलाल, ंरामसेवक,
सागर मौके पर पहुंच गये। महेन्द्र सिंह ने जयराम से गेहूं काटने को मना
करने लगे। धीरे-धीरे दोनो में विवाद इतना बढ़ गया कि महेन्द्र सिंह ने
अवैध असलहे से जयराम व रामऔतार पर फायर कर दिया और विजय गौतम, रामलाल पर
लाठी डण्डो से हमला बोल दिया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के खेतों में
काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। किसानों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो
गये। अवैध असलहे के फायर से जयराम व रामऔतार को मामूली चोटे आयीं।
सूत्रों के अनुसार सवा छः बीघे जमीन का विवाद डेढ़ साल से गोरखपुर
दुगरीघाट गोला बाजार निवासी लालजी व महेन्द्र सिंह से चल रहा था। लालजी
का मुकदमा जयराम चौहान देख रहा था। इसी के चलते जयराम व महेन्द्र में
दुश्मनी हो गयी। जयराम का कहना है कि जिस खेत का मुकदमा डेढ़ साल से चल
रहा था वह लालजी ने मुकदमा जीत लिया। इसी से बौखलाये महेन्द्र सिंह ने हम
लोगों पर हमला बोलकर जान से मारने की कोशिश की। इस सम्बंध में देवा
कोतवाली प्रभारी जावेद खां का कहना है कि इन लोगों के बीच खेत का विवाद
चल रहा था। जिसके चलते दोनो में मारपीट हुई है। उन्होने यह भी बताया कि
मारपीट में लाठी डण्डो का उपयोग किया गया है। न कि अवैध असलहों से फायर
किया गया है। इस घटना के बाद आरोपी महेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ
फरार है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज चल रहा है।
