aajtaktimes

भाईचारे का त्यौहार है होली : सिंह

जौनपुर। होली हमारे परम्परा और भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। इसके हर रंग में एकता साम्प्रदायिक सद्भाव भाईचारा और सामाजिकता का संदेश है। यह बातें जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने आज होली मिलन समारोह में कही। जौनपुर पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में सोमवार को आयोजित था।
इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं ने एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और होली पर अनेक रचनायें भी सुनाई। पत्रकार कपिलदेव मौर्य व लोलारक दूबे ने चुटकुले सुनाकर जहाँ गुदगुदाया वहीं शशि मोहन सिंह क्षेम व अखिलेश तिवारी अकेला की कविताओं ने मन मोह लिया। होली विषय पर प्रकाश डालते हुये पत्रकारों ने अपने-अपने रचनाओं से कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह व विनोद तिवारी ने होली पर पत्रकारों को कहा कि यह त्यौहार हम सबको जहाँ रंगों के जरिये विविधता में एकता का संदेश देता है वहीं यह त्यौहार हमारे भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने में सहयोग देता है।
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया कार्यक्रम में डा. मनोज वत्स, वीरेन्द्र सिंह, राकेशकांत पाण्डेय, सुशील स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय, अजीत बादल, महर्षि सेठ समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

Related

UP 2203500764570619759

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item