aajtaktimes

लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

सीतापुर (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पिसावां क्षेत्र के दौलियापुर में दलित दम्पति कमलेश एवं उसकी पत्नी नीलम ने कुछ वर्ष पहले कर्ज लेकर संजय सिंह अपना खेत गिरवीं रख दिया था। दम्पति द्वारा गिरवीं खेत को छुडाने को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा अन्य मामले में मछरेहटा पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप है।

Related

UP 5554882634114352868

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item