गूगल के कैमरा एप पर मिलेगी गूगल गॉगल सुविधा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_704.html
न्यूयार्क (एएनएस)। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल एंड्रायड डिवायसों के पर अपने आधिकारिक कैमरा एप पर गूगल गॉगल सुविधा देने जा रही है। इस एप की मदद से किसी चीज की तस्वीर खींचकर उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
यह प्रणाली कोई नई प्रणाली नहीं है, क्योंकि सर्च इंजन गूगल पहले से ही गूगल गॉगल का प्रयोग करती आ रही है। गूगल गॉगल एक आभासी वास्तविकता (अगमेंटेट रियल्टी) एप है जो प्रयोक्ता को तस्वीर खींचकर उसके बारे में सर्च करने की सुविधा देती है।

