aajtaktimes

सरकार ने सभी वादे पूरे किये: कुलदीप


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला एवं ब्लाक मुख्यालय पर 15 एवं 16 मार्च को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किसान वर्ष एवं युवा वर्ष के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी। विगत चार वर्ष के कार्यकाल में जनता के बीच अपनी अमित छाप छोड़कर हर स्तर पर कामयाब साबित हुई है वर्तमान समाजवादी पार्टी की सरकार। उक्त विचार आज जिला सपा कार्यलय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों के बीच व्यक्त किये। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अनिल कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनपद के सभी पदाधिकारी, फ्रन्टल संगठनों तथा सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होनी चाहिए। अपने-अपने ब्लाक में सभी लोग कार्यक्रम कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि सरकार के जनहित के कार्य जनता के बीच पहुंच सकें।
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मो0 रिजवान संजय के संचालन में हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, नसीम किर्ती, अजय वर्मा बब्लू, राम मनोहर यादव, नगर अध्यक्ष हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1213069071420792571

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item