aajtaktimes

प्रिंसू की जीत से पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बसपा में बढ़ा कद

जौनपुर। स्थानीय निकाय प्राधिकारी (एमएलसी) के चुनाव में रविवार को हुये मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू की जीत से जहां लोगों के अटकलों का दौर समाप्त हो गया, वहीं बसपा में एक बार फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का कद बढ़ गया, क्योंकि चर्चाओं की मानें तो यह चुनाव प्रिंसू नहीं, बल्कि स्वयं धनंजय सिंह लड़ रहे थे। अंततः धनंजय सिंह ने करंजाकला के पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह प्रिंसू को जीत दिलवा दिया जिसको लेकर जहां बसपा में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं जनचर्चाओं की मानें तो सपा के एकाध गुट में भी खुशी छायी हुई है। कलेक्टेªट परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल पर घोषित परिणाम के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह व नवनिर्वाचित बृजेश सिंह प्रिंसू को माल्यार्पण कर बधाई देना शुरू कर दिया। इस अवसर पर प्रिंसू के पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह के अलावा महराजगंज ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शिवेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, शरद सिंह, सुशील सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4997625843401267223

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item