बसपा प्रत्याशी प्रिंसू को DM ने दिया जीत का प्रमाण पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/dm_6.html
जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने रविवार को तहसील सदर सभागार में 22 जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन प्रेक्षक दयाल दास अग्रवाल, आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न करायी जहां प्रत्याशी/एजेण्ट भी मौजूद रहे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल मत 3156 गिने गये जिनमें से 159 मत अन्य कारण और 1 मत नोटा द्वारा अस्वीकृत किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू को 1743 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को 978 मत मिला। ऐसे में बसपा प्रत्याशी 765 मत से विजयी घोषित हुये। इसी तरह भाजपा के सतीश सिंह को 230 मत, निर्दल प्रत्याशी जोगेन्द्र प्रसाद को 34 मत, विपिन प्रकाश दूबे को 5 मत व सन्तोष यादव को 6 मत मिला। मतों के आधार पर बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिन्सू को विजयी घोषित करने के उपरान्त निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमति प्राप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारीद्वय रजनीश चन्द्र, रामसिंह, डीएसटीओ राम नारायण यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम, लाइजन अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय रामजी सिंह यादव, अरूण श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, पुलिस बल उपस्थित रहे।