लखनऊ गैंगवार में मुन्ना बजरंगी के साले PJ के साथ मारा गया युवक, जिले में था शिक्षक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/pj.html
जौनपुर । शनिवार की रात लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में पूर्व पार्षद अखिलेश गिरी के मकान के सामने पल्सर सवार दो बदमाशों ने जिस तरह से ताबड़तोड़ अंधाधुंध फायरिंग कर मुन्ना बजरंगी के साले पुष्पजीत सिंह उर्फ पीजे व इलाहाबाद जिले के मूल निवासी व जौनपुर के किसान आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापगंज के समाजशास्त्र के शिक्षक संजय मिश्रा 32 वर्ष को गोलियों को भूनकर मौत के घाट उतारा उससे जिले की राजनीति में भी भूचाल आ गया है।
गौरतलब है कि माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का साला पुष्पजीत सिंह उर्फ पीजे का यहां से पुराना रिश्ता है। यही नहीं पूर्वांचल के अन्य जिले वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर में कई विभागों में ठेकेदारों को लेकर पीजे काम करता चला आ रहा था। मूल रुप से सुल्तानपुर का रहने वाला पुष्पजीत सिंह उर्फ पीजे माफिया डान मुन्ना बजरंगी के साले होने के नाते न सिर्फ राजनीति में बल्कि कई विभागों में उसका सिक्का चलता था। 2012 के विधानसभा चुनाव में जब मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह मड़ियाहूं विधानसभा सीट पर अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी तो पीजे ही पूरे चुनाव का संचालन कर रहा था। ऐसे में उसकी हत्या से यहां पर भी गैंगवार होने की संभावना बढ़ गयी है। इसको देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने सभी थानाध्यक्षों को एलर्ट जारी किया है और पीजे के साथ रहने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उधर संजय मिश्रा के मौत की खबर जैसे ही जिले के किसान आर्दश राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापगंज में पहुंची लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्व. मिश्रा विद्यालय में समाज शास्त्र के शिक्षक थे और एनसीसी के लेफ्टिनंेट भी रहे थे। हालांकि वे इलाहाबाद जनपद के मूल निवासी थे यहां पर किराये का मकान लेकर रहते थे। उनके साथी शिक्षक व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और शिक्षक नेता संतोष सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।