aajtaktimes

पीड़ित का दर्द देख भावुक हुए जेल मंत्री, घूसखोर अफसर को किया सस्‍पेंड




लखनऊ.अफसर के घूस लेने की शिकायत पर जेल मंत्री रामूवालिया ने सचिवालय के सेक्‍शन 3 में छापेमारी की। पीड़ि‍त दर्द देख खुद रामूवालिया भावुक हो गए और उनके आखों से आंसू निकल पड़े। उन्‍होंने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए घूसखोर अफसर को सस्‍पेंड कर दिया है। साथ ही विभाग से कई अहम कागजात भी जब्‍त किए हैं। पैरोल के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए...
 मथुरा के रहने वाले राम भारद्वाज नाम के शख्स का बेटा पिछले कई सालों से जेल बंद है।
 बेटे के पैरोल के लिए राम भारद्वाज 2009 से अधिकारियों के लगातार चक्कर लगा रहे थे, लेकिन विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों की उदासीनता के चलते इनके बेटे को पैरोल नहीं मिली।
 इसी दौरान पीड़ित का संपर्क सीएम सचिवालय भवन के सेक्‍शन तीन में तैनात बाबू संतोष श्रीवास्तव से हुआ और संतोष ने पैरोल के लिए उनसे 5 हजार रुपए की मांग की।
5 हजार रिश्‍वत के बावजूद नहीं मिली पैरोल
 बेटे से मिलने और पैरोल की चाहत में पीड़ित बुजुर्ग ने विभागीय बाबू को 5 हजार रुपए भी दिए, लेकिन इसके बावजूद भी उनके बेटे को पैरोल नहीं मिली।
 इसकी शिकायत पीड़ित ने जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से की। शिकायत के बाद मंत्री ने सोमवार की दोपहर 3 बजे सचिवालय भवन के सेक्‍शन तीन में अचानक छापेमारी कर दी।
कागजात किए जब्‍त
 छापेमारी के दौरान मंत्री को घूस लेने की शिकायत के साथ ही यहां पर तैनात कर्मचारियों की घोर लापरवाही की भी जानकारी मिली। मंत्री ने यहां से कई कागजात जब्त करने के साथ ही आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते पीड़ित आत्महत्या करने पर भी मजबूर हो सकता है।
अफसरशाही पर भी बोला हमला
 रामूवालिया ने कहा कि उनके विभाग का काम बहुत ही धीमा चल रहा है। अफसर इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि अभी तक पीसीओ और आरओ नहीं लगा है। अफसर फाइल को रोके रहते हैं।

Related

UP 2035854609770230294

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item