aajtaktimes

पालिका ने खरीदा स्कार्ट लोडर, चेयरमैन ने किया लोकार्पण


जौनपुर। ‘स्वच्छ जौनपुर-सुन्दर जौनपुर’ के उद्देश्य से नगर के दैनिक निकलने वाले कूड़ों के निस्तारण करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन के निर्देशन में 13वां वित्त आयोग निधि से अनुमानित लागत 19 लाख रूपये से एक नया स्कार्ट लोडर क्रय किया गया जिसका लोकार्पण अध्यक्ष श्री टण्डन द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष जी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री टण्डन ने नगर की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर बजरंग यादव, आत्मा राम, संजीव यादव, केदार सिंह, सर्फुद्दीन, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल, जलकल विभाग के अभियन्ता शैलेश गर्ग, कर अधीक्षक ओपी यादव, सफाई निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव, श्रीमोहन यादव, अमरेश यादव, टीएन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक, धर्मेन्द्र मौर्य, राजेश मौर्य, मुर्तजा, हामिद, खालिक आदि मौजूद थे। 

Related

up jaunpur 1241342983340663334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item