जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में व्याप्त अनियमितता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमण्डल में संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह के अलावा डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, विजय बहादुर यादव, डा. गजाधर राय, बिन्द्रा प्रसाद यादव, सुनील सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, अजय सिंह, समर बहादुर के अलावा अन्य शिक्षक नेता शामिल रहे।