aajtaktimes

वित्तविहीन शिक्षक व प्रधानाचार्य महासभा ने की संयुक्त बैठक

जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक एवं प्रधानाचार्य महासभा की संयुक्त बैठक सोमवार को राधिका बाल विद्या मन्दिर में हुई जहां संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मूल रूप से वित्तविहीन शिक्षकों की सदस्यता की चर्चा करते हुये नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अशोक यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान बताया गया कि 30 मार्च से शुरू होने वाला मूल्यांकन कार्य सम्पादित कराया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री छोटे लाल यादव एवं संचालन जिला महामंत्री श्रद्धेय गुप्त ने किया। अन्त में पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश मिश्र, अखिलेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, मनोज पटेल, डा. रमेश चन्द्र वर्मा, श्यामधर मिश्र, सुरेन्द्र दूबे, जय प्रकाश यादव के अलावा तमाम प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मौजूदगी रही।

Related

UP 8003931386299947640

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item