aajtaktimes

शराब पीने के दौरान हुई गोलीबारी, एक युवक की गयी जान


जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीती रात शराब पीने के दौरान जमकर गोलीबारी हुई जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है जहां सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ मौके से शराब की बोतलें सहित खाने-पीने की सामग्री बरामद किया है। साथ ही एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक परिवार के घर पूजा-पाठ के बाद दावत का कार्यक्रम था। इधर खाने-पीने का दौर चल रहा था कि कुछ लोग चल रहे देवी जागरण का लुफ्त उठा रहे थे। इस कार्यक्रम शामिल गांव के ही कुछ लोग कार्यक्रम स्थल के पास में स्थित प्राथमिक पाठशाला को मधुशाला बनाकर दावत-ए-दारू का दौर शुरू कर दिये। चर्चा के अनुसार जब नशे का शुरूर चढ़ा तो किसी बात को लेकर आपस में भिड़ंत हो गयी कि इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर ओम प्रकाश यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव के सीने पर गोली मार दिया। गोली लगते ही वहां हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गयी लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घायल ने दम तोड़ दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल हो गया। तनाव को देखते हुये गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों की लिखित तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरू हो गयी।

Related

UP 5979054582680899295

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item