तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_628.html
नयी दिल्ली (एएनएस) । पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का सामना कर रहे एक विचाराधीन कैदी ने तिहाड़ जेल परिसर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि विनोद कुमार :33: ने कल सुबह जेल संख्या तीन के मुलाहिजा वार्ड के शौचालय खंड में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि ठीक एक महीने पहले विनोद की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह मौत के बाद अपनी पत्नी से 'दोबारा मिलेगा।' विनोद की पत्नी ने गत 16 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी जिसके दो दिन बाद उसे तिहाड़ भेज दिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए :किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता: और 306 :आत्महत्या के लिए उकसाना: के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने कहा कि विनोद जम्मू के राजौरी जिले का रहने वाला था और एक दशक से ज्यादा समय तक उसने सेना में सेवा दी थी। उसका पिछले कई वर्ष से एक महिला से रिश्ता था और उसने दस माह पहले ही उससे विवाह किया था।जेल अधिकारी ने कहा कि वह जेल में एक महीने से था। इस दौरान उसमें कोई भावनात्मक गड़बड़ी नहीं देखी गयी और वह साथी कैदियों के साथ अच्छे से घुल मिल गया।

