बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करे - गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_972.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | सदर विधानसभा के आनंद भवन पब्लिक स्कूल बरेठी के वार्षिकोत्सव में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया |
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए | इस अवसर पर मंत्री गोप ने प्रदेश सरकार के मुखिया व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों का जिक्र किया और बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने व शिक्षकों से अच्छी शिक्षा तथा अच्छा वातावरण बनाने की अपील की |
कार्यक्रम के संयोजक व विद्यालय प्रबंधक दिलीप गुप्ता ने मंत्री का आभार प्रकट किया, इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष , सदर विधायक , जैदपुर विधायक उपस्थित रहे |


