aajtaktimes

मजदूर की बिल्डिंग से गिर कर दर्दनाक मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीते तीन दिन पूर्व देवा कस्बे में एक ठेकेदार द्वारा बिल्डिंग
निमार्ण करा रहा था। इसी बीच एक मजदूर की गिरकर गंभीर रुप से घायल हो
गया। जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मजदूर की मौत से
गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के
मुताबिक कस्बे में ठेकेदार अली हसन द्वारा बिल्डिंग का निमार्ण कराया जा
रहा था। बिल्डिंग में काम कर रहे ग्राम गोपालपुर निवासी अशोक कुमार अचानक
बिल्डिंग से नीचे आ गिरा। जिसके चलते अशोक गंभीर रुप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद ठेकेदार अली हसन फरार हो गया। अशोक काफी देर तक बिल्डिंग
के नीचे पड़ा रहा। बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने इसकी सूचना अशोक
के भाई सुरेश को दे दी। मौके पर पहुंचे सुरेश ने अपने घायल भाई अशोक को
पास के सीएचसी ले गये। जहां पर डाक्टरों ने अशोक की नाजुक हालत को देखते
हुये उसे ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। दो दिन तक इलाज के दौरान अशोक की
वृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद अशोक का शव लेकर
परिजन गोपालपुर अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अशोक
की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को देवा-चिनहट मार्ग पर रखकर जाम कर
दिया और धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार उमेश सिंह,
सीओ सिटी तौकीर अहमद, देवा कोतवाली प्रभारी जावेद खान अपने दल बल के साथ
मौके पर पहुंच गये। सीओ सिटी व तहसीलदार के समझाने बुझाने की कोशिश की
गयी। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि मृतक के परिजनो को आर्थिक
सहायत दी जाये और ठेकेदार अली हसन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की
जाये। जिस पर तहसीलदार ने आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद
ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर  शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Related

UP 1117369718034979698

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item