मतदाता सूची दुरुस्तीकरण को लेकर हुई बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_381.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदेय
स्थलों एवं मतदाता सूची को दुरूस्त एवं अपडेट किये जाने की कार्यवाही
शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों एवं मतदाता सूची अपडेट किये
जाने के सम्बन्ध में डीआरडीए सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों
एवं उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने राजनीतिक दलों के
प्रतिनिधियों से दोनों बिन्दुआंे पर सुझाव देने का कहा। जिलाधिकारी ने
उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों का स्थलीय सत्यापन
कराते हुए देख ले कि वहां मूलभूत जरूरी व्यवस्थाएं है। पूरे मतदान
केन्द्र का नजरी नक्शा भी बनाकर भेजे। मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में
सारी कार्यवाही 16 मई, 2016 तक पूरा किया जाना है। राजनीतिक दलों के
प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्र की स्थिति अथवा मतदान केन्द्र के क्षेत्र
की संवेदनशीलता के बारे में कोई सुझाव हो तो शीघ्र ही उपजिलाधिकारी को
उपलब्ध करा दे। बैठक में एडीएम हरिकेश चौरसिया, सभी उपजिलाधिकारी एवं
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे

