MLA रामगोपाल , चेयरमैन रियाज़ और मुख़्तार ने दी मृतका के परिजनों को सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_629.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। दो दिन पूर्व आये तुफान में दीवार के नीचे दबकर मौत हो जाने के चलते मरी महिला के परिवार वालों को आज क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल रावत ने चेयरमैन रियाज अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुखतार अहमद शाह के साथ ग्राम अमीनपुरवा पहुॅचकर मृतक महिला के पति राम कुमार को चार लाख बत्तिस सौ रूपये की सरकारी सहायता का चेक प्रदान किया और शोक सम्मत परिवार को आगे भी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सविता शुक्ला, लेखपाल बनवारी लाल वर्मा, रूप नारायण, शिवकला,शहाबुददीन, इस्लामुददीन अंसारी, हाजी मो असलम, गुडडू आदि लोग मौजूद थे।
