व्यापार मण्डल ने मड़ियाहूं में लगवाया फूड लाइसेंस कैम्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_807.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल मड़ियाहूं इकाई द्वारा खाद्य व औषधि प्रशासन के सहयोग से बुधवार को फूड लाइसेंस कैम्प का आयोजन दिलावरपुर में हुआ जहां खान-पान एवं किराना व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुये। कैम्प की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल एक ऐसा संगठन है जो व्यापारियों के कदम से कदम मिलाकर चलने का काम कर रहा है। इसका जीता जागता प्रमाण है कि लगभग पूरे जनपद में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके व्यापारियों को सहूलियत देने का काम किया है। इस अवसर पर जिला युवा महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर कोषाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, कार्यक्रम संयोजक दिलीप जायसवाल, सरदार सोनू सिंह, प्रहलाद सेठ, रामचन्द्र जायसवाल, गिरिजा यादव, मनोज जायसवाल, रोहित जायसवाल, विवेक सिंह, संजय केडिया, आलोक सेठ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।

