aajtaktimes

मुख्यमंत्री जी, प्रधानों के बारे में भी कुछ सोचेंः मंगला

जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानों की बैठक बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राकेश मिश्र मंगला की अध्यक्षता में पर हुई जहां प्रदेश सरकारों द्वारा पूर्व प्रधानों की उपेक्षा पर चर्चा करते हुये निंदा की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होली के तोहफा के रूप में पूर्व विधायकों को पेंशन सहित अन्य सुविधा प्रदान किया है जो सराहनीय है लेकिन वहीं गांव की नींव को सींचने वाले ग्राम प्रधानों के बारे में कुछ नहीं सोचा जो गलत है। फिलहाल प्रधानों का मानदेय 15 हजार और पेंशन 6 हजार रूपया दिया जाय। इस अवसर पर श्रीनाथ सरोज, दिनेश तिवारी, ओम प्रकाश यादव, सुबाष यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन इन्द्रजीत गौतम ने किया।

Related

UP 945881194212455142

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item