मुलायम यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक में कई पदाधिकारी चयनित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_866.html
जौनपुर। नगर के सदर चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक हुई जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन जिला महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस दौरान लालचन्द यादव को जिला प्रवक्ता व प्रदीप यादव को मड़ियाहूं विस अध्यक्ष व ताराशंकर यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुन्ना यादव, नीरज मौर्य, मो. तारिक, रंजीत सोनकर, अबूसाद, अशोक यादव, मो. दानिश, तहसीलदार, तसलीम, आजाद रावत, नीतेश अग्रहरि, शिवपूजन सोनकर, धर्मेन्द्र चौहान, जितेन्द्र सोनकर, आशीष यादव, राहुल, मुकेश, अशोक दूबे, अजीत सोनकर, चंदन दूबे, अर्जुन यादव सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

