भाविप ने विक्रम गुप्ता को पुनः बनाया अध्यक्ष, साथियों ने किया जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_441.html
जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपदीय शाखा के वर्ष 2016-17 के लिये नये दायित्वधारियों का चयन पर्यवेक्षक एडवोकेट अतुल मेहरा प्रान्तीय महासचिव की देख-रेख में बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदेमातरम् गीत हुआ। इसी क्रम में वर्तमान अध्यक्ष विक्रम गुप्त को पुनः अध्यक्ष चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही अवध्ेाश गिरि सचिव व अमित निगम कोषाध्यक्ष का चयन हुआ जिसके बाद श्री मेहरा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जौनपुर शाखा विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुका है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल, दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य, इं. रमेश गुप्ता, मायाशंकर श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप चौधरी, सत्येन्द्र अग्रहरि, यूपी सिंह, संजीव तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव, गोविन्द मोदनवाल, संदीप पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा, डा. तुलिका मौर्या, सविता गुप्ता, रमेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अन्त में अतुल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

