aajtaktimes

सभी ब्लाकों में 15 व 16 को मनेगा समाजवादी विकास दिवस

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 व 16 मार्च को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये राजकीय कृषि पालीटेक्निक परिसर में 15 मार्च को जिले स्तर पर कार्यक्रम 10 से 12 बजे तक किया जायेगा। साथ ही 15 मार्च को विकास खण्ड जलालपुर, सिकरारा, खुटहन, बरसठी, सुजानगंज, महराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, रामपुर व डोभी में ब्लाक स्तर पर आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 16 मार्च को धर्मापुर, मुफ्तीगंज, केराकत, सिरकोनी, मछलीशहर, शाहगंज, करंजाकला, बक्शा, बदलापुर, रामनगर व सुइथाकला में आयोजन होगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी/सीडीओ द्वारा गत दिवस विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान विस्तृत निर्देश जिलास्तरीय अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये हैं। बुधवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय कृषि पालिटेक्निक परिसर का समाजवादी विकास दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया।

Related

UP 3307576566620961823

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item