गला रेंत युवक की फेंकी गयी लाश मिली, मामला प्रेम-प्रपंच का
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_600.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव में स्थित मंदिर के पास एक युवक की गला रेंतकर हत्या करके लाश फेंकी मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक लगभग 30 वर्षीय कीट्टू हरिजन निवासी मसीदा थाना सिकरारा है। उसकी गला रेंतकर हत्या करके लाश फेंकी गयी है। हत्या के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मौका मुआयना करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि पुलिस समाचार लिखे जाने तक कुछ भी कारण बताने से परहेज कर रही है।

