गम्भीर धाराओं में अभियुक्तों की जमानत पर डीएम नाराज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_752.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में अभियोजन की बैठक शिकायत प्रकोष्ठ में हुई जहां उन्होंने न्यायालयवार अधिवक्ता से एक-एक करके गम्भीर धाराओं में अभियुक्तों की जमानत होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही अपने गवाही से मुकरने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कराने का आदेश दिया। इसी क्रम में शासकीय अधिवक्ताओं द्वारा 25 में से 21 में जमानत होने पर एसपीओ को निर्देशित किया कि गम्भीर धाराओं में अभियुक्त की जमानत होने के प्रकरण को दो पत्रावलियों को जिलास्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। शासकीय अधिवक्ताओं के न्यायालय में अधिक जमानत होने पर उनके नवीनीकरण न कराने के साथ ही वेतन रोकने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आरक्षी अधिकारियों को भी न्यायालय में मुकदमों की विशेष पैरवी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी बदलापुर उमाशंकर सिंह, नगर आरपी यादव, मड़ियाहूं हितेन्द्र कृष्ण, सदर राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।
