aajtaktimes

पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, दो मंजिला घर की छत उड़ा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना रामनगर अर्न्तगत ग्राम लोधौरा एक दो मंजिला मकान में पटाखा बनाते समय अचानक हुये भयंकर विस्फोट से मकान की दीवाल उड गई तथा महिला और दो बच्चो समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल होे गये। विस्फोट की आवाजे काफी दूर तक सुनी गई। आनन फानन में  घायलो को उनके परिजन चौपहिया वाहन में लादकर अज्ञात स्थान पर लेकर चले गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नही लगा। बुधवार को सुबह करीब साढे 10 बजे पटाखा का अवैध कारोबारी शाह माोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन उर्फ मुद्दी के दो मंजिला मकान में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। जिसके चलते शाह मोहम्मद के छोटै भाई मैनुद्दीन की 35 वर्षीया पत्नी शाह बानो,8 वर्षीय अकरम,7 वर्षीय साहिल व एक नौकर गम्भीर रूप से जल गया। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान की दीवाल उड गयी तथा छत मे दरारे पड गयी। सारा सामान जलकर राख हो गया। विस्फोट की आवाजे सुनकर गंाव तथा महादेवा के लोग दहल गये। परिजनो ने आनन फानन में लाल रंग की अल्टो कार पर घायलो को लादकर अज्ञात स्थान पर चले गये। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुची तो वहां न कोई घर वाला न ही घायल मिला। घटना की सूचना पहुंचे तहसीलदार पीसी मौर्या ने जब गंाव वालो से जानकारी चाही तो गंाव वाले कुछ भी बताने को तैयार नही हुये। पुलिस ने मैनुद्दीन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल कर रही है।

इससे पहले भी दो बार हो चुका है हादसा

रामनगर बाराबंकी। बारूदो के ढेर पर बैठा है लोधौरा गंाव कब कोई बडी घटना घटित हो जाये इसका कोई अंदाजा ही नही है। इस गंाव में इसके पहले भी भयंकर विस्फोट की कई घटनाये घट चुकी है। इनमें पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने से हुई विस्फोट की घटना इसी का नतीजा है। विगत 6 दिसम्बर 2012 को इसी गंाव में वशीर के मकान में भी भयंकर विस्फोट हुआ था जिसमें कई लोग घायल हुये थें इसके बाद 2014 में भी अटालू के घर में हुये भयंकर विस्फोट मे एक बच्ची मौत के मुह मे चली गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे। इसके अलावा भी कई घटनाये घट चुकी है पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने के चलते मौत के सौदागर अवैध कारोबार के द्वारा घटनाओ को बखूबी अंजाम दे रहे है।

पुलिस की मिली भगत से चल रहा था अवैध पटाखों का कारखाना

रामनगर बाराबंकी। कहने के लिए तो लोधेश्वर महादेवा में पुलिस चौकी का लोकार्पण कर लोगो के बीच समय से पुलिसिया मदद पहुंचाये जाने का भरोसा मिला था। लेिकन वर्तमान समय में जुआरियों, मारफीन विक्रेताओं और गोला बारूद सहित अवैध शराब का निर्माण कार्य बढ जाने के कारण लोगो में निरासा साफ साफ झलक रही है। मालूम हो कि अवैध कारोबारियों तथा अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नवनिर्मित महादेवा पुलिस चौकी भी नाकाम साबित हो रही है। महादेवा व उसके आस पास के दूर दराज गंावो में शान्ति सुरक्षा स्थापित करने शराब सहित तमाम अवैध कारोबार करने वालो तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विगत वर्ष 20 नवम्बर 2015 में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप केे सतत प्रयासों के चलते इस चौकी की स्थापना हुई थी। यदि चौकी की पुलिस सक्रिय होती तो आज की घटना न घटित होती। पुलिस सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चन्द कदमो की दूरी पर घटना स्थल होने के बावजूद पुलिस मौके पर तब पहुची जब कारोबारी व घायल घटना स्थल से निकल गये। यह तो मात्र बानगी भर है महादेवा व आस पास क्षेत्रों के गंावो में अवैध शराब का कारोबार अवैध पटाखा निर्माण कारोबार तथा जुंए के अड्डे बेखौफ चल रहे है। पुलिस इन पर कार्यवाही करना मुनासिब नही समझती है। महादेवा व आस पास के तमाम ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बहुत बडी घटना घटित होने का क्या पुलिस इंतजार कर रही है

Related

UP 5814336718517968925

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item