aajtaktimes

सड़क हादसों में पांच की दर्दनाक मौत, एक घायल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में जहां चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति ने जहरीली शराब पीकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुई सड़क दुघर्टना में मसौली निवासी दिलशाद 19 पुत्र इश्तियाक को आलापुर शहर कोतवाली के पेट्रोल पम्प पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दिलशाद ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक मसौली से मोहम्मदपुर सफेदाबाद जा रहा था। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज में मजदूरी कर लौट रहे तीन युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। तीनो बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मालिनपुर इटावा निवासी सियाराम पुत्र रामनरेश, हरिशंकर पुत्र दुखीराम व इसी कोतवाली के भगवानपुर निवासी रामू पुत्र रामसागर को मृत हालत में बरामद किया। तीनो युवक न्यामतगंज के मोल्हे टेण्ट हाऊस पर काम कर वापस लौट रहे थे। मसौली थाना क्षेत्र के रानी बाजार में परीक्षा देकर वापस लौट रहे एक युवक धर्मेन्द्र पुत्र दशरथ की बाइक में अज्ञात सफारी ने ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहरीली शराब से मौत

बाराबंकी। घाघरा के तराई क्षेत्र में मंगलवार रात जहरीली शराब ने एक ओर घर की खुशियां छीन ली। जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। तराई क्षेत्र में आबकारी व पुलिस गठजोड़ अवैध शराब को कुटीर उद्योग की तरह स्थापित करा रखा है। पैसे के लालच में चलायी जा रही अवैध भट्ठियों ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टिंकू पुत्र बिन्द्रा की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक टिंकू ने बीती शाम वहीं बनने वाली देशी शराब के सेवन किया था। शराब पीने के बाद हालत खराब हुई। चिकित्सीय सुविधा मिलने से पहले ही टिंकू की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Related

UP 6227849244546328192

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item