aajtaktimes

छात्राएं हुई सम्मानित, खिले चेहरे


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा विद्यालय की आशा किरण के रूप में चयनित छात्राओं को सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इन छात्राओं को उ.प्र. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा परिचय-पत्र प्रदान किये गये। आशा किरण के रूप में सुनूबर जहाँ, दीप्ति पटेल, सुनाक्षी वर्मा, रोलिका रावत, अपराजिता वर्मा, एवं शालिनी सिंह को चयनित किया गया। आशा किरण बनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्ति करण, घरेलू हिंसा, एवं महिला उत्पीडन की शिकार महिलाओं की मदद करना है ऐसी महिलायें जो संकोचवश अथवा जानकारी के अभाव में अपनी समस्या सक्षम संस्थाओं तक नही पहुँचा पाती है और उत्पीडन का शिकार होती रहती है। उनकी समस्या को सक्षम अधिकारियों तक पहुँचा कर आशा किरण महिला उत्पीडन की रोकथाम में प्रभावी भूमिका का निर्वाहन कर सकती हैं। महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करके समाज में उनका उत्थान करना तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सुरक्षा कार्यक्रमों से अवगत कराना आशा किरण सेविकाओं का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डॉ. विकास यादव ने चयनित ‘‘आशा किरण छात्राओं‘‘ को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि महिलायें ही वह मजबूत आधार है जिनके द्वारा इनका विकास सम्भव है। अतः इस देश की आधी आबादी का उत्थान और सुरक्षा अतिआवश्यक हैं और यह कार्य इस नई पीढी के माध्यम से ही सम्भव है। आशा किरण के रूप में जो गुरूतर दायित्व छात्राओं को दिया गया है उसे पूरे उत्साह लगन और निडरता से करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. जगन्नाथ वर्मा, सविता गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, होरीलाल गुप्ता, कृष्ण बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, राजू गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्र, छात्रायें उपस्थित थे।

Related

UP 3104261570079249383

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item