aajtaktimes

सदर विधायक ने हनुमान मंदिर मेले का किया उद्घाटन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आपसी एकता व मेल मिलाप के प्रतीक हैं मेले। मेलों में सभी धर्मों एवं जातियों के लोग आपसी भेद भाव भुलाकर मिलते हैं वह आपस में खुशियाँ बाटते हैं। देवी देवताओं व फकीरांे तथा सन्तों की याद में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए हम सभी लोगों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उक्त विचार आज ग्राम संदौली उमरपुर में हनुमान मन्दिर लगने वाले मेले के उदघाटन करने के पश्चात सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा कि मेलों की प्रथा बहुंत पुरानी प्रथा है। पुराने समय के लोग ऐसे आयोजन इस लिए करते थे कि इस दिन सभी लोग समय निकालकर आपस में मिलें। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि पूरी विधान सभा क्षेत्र में जितने भी लोग हैं जिनकों अपनी आँखों से देखने में दिक्कत होती है। उन लोगों को भी मैं स्वयं अपने खर्चे से पूरी विधान सभा क्षेत्र में कुल 9 कैम्प लगवा रहा हूँ जिसमें सभी लोगों की आँखों की जांच होगी और उस नम्बर का चश्मा उनके घर पर निःशुल्क पहुंचेगा। उन्होंने सभी लोगों से यह अपील की कि अपने-अपने गाँव में यह चिन्हित करलें कि किसकों चश्में की जरूरत है। और उसको सम्बन्धित तिथि में स्थानीय कैम्प पर लाकर उसकी जांच करवायें। इस मौके पर मुख्य रूप से देवां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, रामचन्द्र यादव, उमेश यादव, राम समुझ, मो. रिजवान संजय, हरिनाम यादव, डॉ. अजय सिंह, शिव कुमार, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या प्रधान, जमनेश कनौजिया, वेद प्रकाश, गुड्डू यादव पल्हरी, जश्वन्त यादव, राकेश यादव, सोभन यादव प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1762244715236167441

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item