aajtaktimes

कृष्ण कुमार को मिली कमान, गोप को बताया आदर्श

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। युवा सोच व युवा जोश का जज्बा व प्रदेश के युवा सोच के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार ंिसंह ‘गोप’ को अपना आदर्श मानकर चलने वाले युवा नेता। सदस्य जिला पंचायत इं. कृष्ण कुमार रावत ने विधान सभा जैदपुर के युवाओं की संभाली कमान। इं. कृष्ण कुमार रावत से युवा वर्ग काफी प्रभावित। दलित वर्ग के युवा सोच व जोश को देखते हुए दिनेश कुमार रावत को सपा अनु. जाति प्रकोष्ठ में जिला सचिव की सौपी जिम्मेदारी। जिलाध्यक्ष डॉ. अयोध्या प्रसाद रावत ने सपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक मे मनोनयन पत्र प्रदान किया। इं. कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि विशेषकर हमारे समाज के लोगों को बसपा अपना वोटर मानती है किन्तु हम अपने समाज के लोगों के साथ ही सभी वर्ग के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सोच रखते है, इस सोच को साकार करके ही दम लेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए जनपद के सभी ब्लाकों में 15 व 16 मार्च को आयोजित कार्यक्रमों में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाभार्थियों की मदद करें और सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। दिनेश कुमार रावत को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन   सिंह लोधी ने किया। मुख्य रूप से ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पप्पू यादव, जैद अंसारी, विनोद यादव, मो. कलीम, मेड़ीलाल यादव, अमरनाथ, प्रेम प्रधान, विमलेश यादव, अभिषेक वर्मा, बलराम यादव, राज बहादुर यादव, विजय यादव, उमा सरण वर्मा, राम बहादुर, दिलीप रावत, महेश प्रसाद, तिलक राम कावलापति वर्मा, रिन्कू वर्मा, रमेश यादव, अमर जीत रावत, संजय कौशल, विलाश गुप्ता, दयाशंकर यादव, शिव कुमार, रामराज यादव मौजूद रहे ।

Related

UP 8340876136280109826

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item