aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ज्वैलरी पर इक्साइज कर लगाये जाने का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सातवे दिन शहर की सम्पूर्ण सर्राफा दुकाने पूरी तरह से बंद रही। चहल पहल भरे मुख्य बाजार वीरान नजर आ रहे है। इक्साइज कर वापस लेने की मांग करते हुए सर्राफा व्यापारियों एवं कारीगरों ने घंटाघर से लेकर धनोखर चौराहे तक जुलूस निकाला। महामंत्री अनिल रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से व्यापारियों के काफी उम्मीदे थी। इसलिये उन्होने भाजपा का समर्थन एवं पूर्ण सहयोग किया। परन्तु वित्तमंत्री ने सर्राफा कारोबार एवं कारीगरी के समाप्त करने के लिये इक्साइज कर लगा दिया। इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, नीरज सोनी, विकास गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, अजय रस्तोगी, हरीराम, धीरेन्द्र, आशीष, विजय शंकर सोनी, काशैल किशोर आदि लोग विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Related

UP 8581253413249408642

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item