सड़क हादसों में अधेड़ सहित दो युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_65.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अधेड़ सहित दो युवक की मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम पैगरामऊ निवासी मो. फारुख (55) पुत्र मो. सगीर अपने मित्र की बारात स्कार्पियो गाड़ी से फतेहपुर गया हुआ था। बारात से वापस आते समय रात 1 बजे फतेहपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर विपरीत दिशा से गन्ना लदी ट्रक स्कार्पियों में जा भिड़ी जिसमें फारुख की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके से ट्रक छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। दूसरी घटना थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम सदुल्लापुर मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। ग्राम दुर्जनपुर मजरे बांकीपुर निवासी लवकुश रावत पुत्र राजू बीती रात्रि एक शादी समारोह से दावत खा कर अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था। कि सदुल्लापुर मोड़ के समीप ट्रक नं0 यू.पी. 40 टी.4449 ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। तीसरी घटना जनपद रायबरेली के थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के ग्राम वरमारकपुरवा निवासी गणेश (30) पुत्र शंकर शरीर से विकलांग था। वह अपनी विकलांग साइकिल से हैदरगढ़ किसी काम से आया हुआ था। वापस जाते समय बटकरवा के पास सामने से तेज गति से आ रही ट्रक ने गणेश की साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें गणेश की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कर भाग रहे ड्राइवर व कंडेक्टर सहित ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।

