राजनैतिक स्वार्थ की रोटियां सेक रही पार्टियां: सैफ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_9.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सैफ सिद्दीकी की अध्यक्षता में माल गोदाम रोड रेलवे स्टेशन स्थित जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्तमान समय में हो रहे राजनीतिक पतन पर प्रमुखता से चर्चा की गयी। विकास कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र त्यागी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व का पथ प्रदर्शित करने वाला भारत देश आज नेता विहीन देश हो गया है। यह बड़े चिन्ता का विषय है, कि एक सौ तीस करोड़ की जनसंख्या वाले भारत देश में समता और समानता एवं देश की एकता अखण्डता एवं प्रभुता आज खतरे में दिखाई देती है। देश में झूठ, अफवाहों, और डर का माहौल है। राजनीतिक पार्टियाँ जनता की भावनाओं के साथ खेलते हुए अपनी राजनीतिक स्वार्थ की रोटियाँ सेकनें में लगी हुई है। राजनीतिक पार्टियों की सवंेदनहीनता एवं अनुशासनहीनता देश को गृह युद्ध की तरफ धकेल रही है। फेसबुक और ट्यूटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल देश के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने के लिए धड़ल्ले से चल रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों को इस विषय पर गम्भीर विचार करने की आवश्यकता है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मो0 सैफ सिद्दीकी नगर अध्यक्ष मनोज सक्सेना, जिला महासचिव रवि कश्यप, राजू यादव, इन्द्रजीत मौर्या, अनय प्रताप वर्मा, अभिषेक सोनी, सुनील सोनी, आदर्श आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

