aajtaktimes

छात्रों को दी गोरैया संरक्षण की जानकारी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गोरैया विश्व दिवस के अवसर पर लार्ड बुद्धा एकेडमी में वन
विभाग के अधिकारियों ने छात्र/छात्राओं को गोरैया नेस्ट बाक्स का वितरण
किया। वितरण कर स्कूली बच्चों को गोरैय के संरक्षण के बारे में जानकारी
दी। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी देव मणि मिश्र ने स्कूल के बच्चों को
विश्व गोरैया दिवस के बारे में बताते हुये कहा कि हिन्दुस्तान में गोरैया
पूरी तरह खत्म होता जा रहा है। अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि
अपने-अपने घरों में गोरैया नेस्ट बाक्स लगाकर गोरैया को बचायें। स्कूल के
प्रबंधक कुन्दन सिंह यादव ने बच्चों को गोरैया के बारे में जानकारी देते
हुये कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे  लगाने का आहवान किया है। उप
क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिओम श्रीवास्वत ने बच्चों को गोरैया के बारे में
जानकारी दी। इस मौके पर हिमांशू यादव, राकेश मिश्रा, सुरेन्द्र यादव,
रामविलास यादव, रामलखन सिंह, डा. एके मिश्रा, नवीन यादव आदि लोग मौजूद
रहे।

Related

UP 740887374910105176

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item